Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 विश्व एथलेटिक्स : 20 किमी पैदल चाल में 12वें रहे भारत के बालजिंदर (लीड-1) | dharmpath.com

Saturday , 7 June 2025

Home » खेल » विश्व एथलेटिक्स : 20 किमी पैदल चाल में 12वें रहे भारत के बालजिंदर (लीड-1)

विश्व एथलेटिक्स : 20 किमी पैदल चाल में 12वें रहे भारत के बालजिंदर (लीड-1)

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के मिग्वेल एंजेल लोपेज ने रविवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। भारत के बालजिंदर सिंह इस स्पर्धा में 12वें स्थान पर रहे।

लोपेज ने एक घंटे 19.14 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। चीन के झेन वांग (1 घंटे 19.29 मिनट) को दूसरा स्थान मिला जबकि कनाडा के बेंजामिन थार्न (1 घंटे 19.57 मिनट) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह लोपेज के करियर की सबसे बड़ी जीत है। वह मास्को में 2013 में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप के बीते संस्करण में तीसरे स्थान पर रहे थे। 2012 के लंदन ओलम्पिक में लोपेज ने पांचवां और 2011 के दाएगू विश्व चैम्पियनशिप में 16वां स्थान पाया था।

दूसरी ओर, वांग और थार्न के लिए भी अपनी धरती खुशी का पैगाम लेकर आई। थार्न मास्को में 20वें स्थान पर रहे थे। चीन के डिंग चेन हालांकि सौभाग्यशाली नहीं रहे। मास्को में रजत पदक जीतने वाले चेन को इस साल नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

मास्को में यूक्रेन के एलेक्सेंडर इवानोव ने स्वर्ण पदक जीता था।

बालजिंदर ने यह रेस एक घंटे 21.44 मिनट में जीता। लंदन ओलम्पिक में बालजिंदर ने 43वां स्थान हासिल किया है। इस लिहाज से यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस स्पर्धा में भारत के लिए दो अन्य धावक भी दौड़े। गुरमीत सिंह ने 36वां और चंदन सिंह ने 42वां स्थान पाया।

गुरमीत ने एक घंटे 25.22 मिनट में यह रेस पूरी की जबकि चंदन ने एक घंटे 26.40 मिनट में फिनिश लाइन छुआ।

मास्को विश्व चैम्पियनशिप में गुरमीत ने 33वां और चंदन ने 34वां स्थान हासिल किया था।

विश्व एथलेटिक्स : 20 किमी पैदल चाल में 12वें रहे भारत के बालजिंदर (लीड-1) Reviewed by on . बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के मिग्वेल एंजेल लोपेज ने रविवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के मिग्वेल एंजेल लोपेज ने रविवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया Rating:
scroll to top