जम्मू-कश्मीर में मालगाड़ी पटरी से उतरी

जम्मू, 23 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।

उत्तर रेल के संभागीय प्रबंधक राम नाथ मीणा ने आईएएनएस को बताया, “आज सुबह करीब 5.30 बजे कठुआ रेलवे यार्ड में मालगाड़ी उस वक्त पटरी से उतर गई, जब सीमेंट लदी बोगियों की शंटिंग की जा रही थी।”

अधिकारी ने कहा, “हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।” पटरी से जल्द ही बोगियां हटा दी जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493