लखनऊ , 23 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में रविवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 23.2 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath