वाशिंगटन के चिड़ियाघर के पांडा परिवार में आया नन्हा मेहमान

स्मिथसोनियन चिड़ियाघर ने अपने ट्विटर खाते के माध्यम से बयान जारी कर चिड़ियाघर में नए मेहमान के आने की पुष्टि की। मी शिआंग नाम की मादा पांडा ने शनिवार अपराह्न् 5.35 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक बच्चे को जन्म दिया। चिड़ियाघर में छह दिसंबर 2000 को चीन से दो पांडा लाए गए थे। मी शिआंग उन्हीं में से एक है।

यदि यह नवजात पांडा शिशु सुरक्षित रहता है, तो 17 वर्षीया मी शिआंग के स्मिथसोनियन चिड़ियाघर आगमन के बाद से वह उसकी तीसरी जीवित संतान होगा।

चिड़ियाघर के संचालक और अधिकारी शिशु पांडा की आने वाले दिनों में पूरी देखभाल करेंगे। शिशु पांडा नर है या मादा, इस बात का पता लगाने के लिए चिड़ियाघर के विशेषज्ञों को अभी कुछ दिनों का समय लगेगा।

मी शिआंग ने इससे पहले अपनी पहली संतान ताई शान को नौ जुलाई 2005 को जन्म दिया था और दूसरी संतान बाओ बाओ को 23 अगस्त 2013 को जन्म दिया था। इसके अलावा मी शिआंग ने एक बार एक मृत बच्चे को जन्म दिया था, जबकि एक बार बच्चा सिर्फ छह दिन ही जीवित रह पाया था।

वाशिंगटन डीसी में स्थित स्मिथसोनियन नेशनल जू देश के उन चार चिड़ियाघरों में से एक है, जहां चीन से उधार के तौर पर लाए गए पांडा रखे गए हैं। दोनों देशों के बीच हुए करार के मुताबिक, चीन से लाकर अमेरिका के चिड़ियाघरों में रखे गए पांडा और उनकी संताने चीन की संपत्ति हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493