चेन्नई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी अपने बेटे राम चरण की अगली तेलुगू फिल्म में 15 मिनट की अतिथि भूमिका में होंगे।
फिल्म निर्देशक श्रीनू वैतला ने आईएएनएस को बताया, “चिरंजीवी फिल्म में 15 मिनट के लिए दिखाई देंगे। मैं उनकी भूमिका के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन कह सकता हूं कि उनके प्रशंसक इसे जरूर पसंद करेंगे। हम उस हिस्से को शूट कर रहे हैं और हम जल्द इसे पूरा कर लेंगे।”
इस फिल्म में राम चरण एक स्टंटमैन के रूप में ब्रूस ली टैटू के साथ नजर आएंगे।
यह फिल्म तमिल अभिनेता अरुण विजय की पहली तेलुगू फिल्म है। जो फिल्म में एक अन्य महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।
इसमें रकुल प्रीत सिंह भी हैं। इस का संगीत एस.एल. थामन ने दिया है।
चिरंजीवी अपनी 150वी फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। फिलहाल वह इसके लिए एक उपयुक्त पटकथा का चुनाव कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath