चेन्नई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रवि तेजा अभिनीत तेलुगू एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘किक 2’ को काटकर 20 मिनट छोटा कर दिया गया है।
फिल्म निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी ने आईएएनएस से कहा, “हमने फिल्म के दूसरे आधे हिस्से से लगभग 20 मिनट काट दिए हैं। यह निर्णय इस बिंदु पर विचार करने के बाद लिया गया कि फिल्म का दूसरा आधा हिस्सा लंबा था।”
‘किक’ 2009 में प्रदर्शित हुई थी। वहीं इसकी अगली कड़ी रवि तेजा उर्फ रॉबिन हुड के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, रवि किशन, संजय मिश्रा और राजपाल यादव प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath