ईरान में ब्रिटिश दूतावास फिर खुला

तेहरान, 23 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान में ब्रिटिश दूतावास फिर से खुल गया है। लगभग चार साल पहले इसे बंद कर दिया गया था।

ब्रिटिश विदेश मंत्री फिलिप हेमंड दूतावास को दोबारा खोले जाने के लिए आयोजित समारोह में हिस्सा लेने रविवार को तेहरान पहुंचे।

बीबीसी रपट के मुताबिक, ईरान भी लंदन में अपना दूतावास फिर से खोलने जा रहा है।

वर्ष 2011 में ईरान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश दूतावास पर धावा बोल दिया था। इसके बाद दूतावास को बंद कर दिया गया था।

हाल ही में ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के लिए विश्व की छह महाशक्तियों के साथ तेहरान ने एक समझौता किया, जिसके कुछ सप्ताह बाद हेमंड ईरान पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493