सिनसिनाटी ओपन : फेडरर ने जीता टूर्नामेंट का सातवां खिताब

वाशिंगटन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर सातवीं बार टूर्नामेंट का खिताब जीता।

फेडरर ने रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल में जोकोविच को 7-6 (7-1), 6-3 से मात दी और खिताब अपने नाम किया। अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि मैं कितने और सालों तक वापसी कर सकता हूं लेकिन मैं हमेशा अपना सबसे अच्छा करने की कोशिश करूंगा।”

जोकोविच ने रविवार को ट्रॉफी प्रस्तुति समारोह के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि मुझे रोजर के सन्यास लेने का इंतजार करना होगा।”

सिनसिनाटी ओपन में खेलते हुए जोकोविच चार बार फाइनल में पहुंचे लेकिन जीत नहीं पाए। वहीं सोमवार को एटीपी रैंकिंग जारी होने के बाद फेडरर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएंगे।

31 अगस्त से अमेरिकी ओपन भी शुरू होने जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493