वाशिंगटन में रविवार को आयोजित हुए 73वें वर्ल्ड साइंस फिक्शन समारोह में 52 वर्षीय चीनी लेखक सिशिन को ह्यूगो अवॉर्ड दिया गया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले एशियाई व्यक्ति भी हैं।
सिशिन के उपन्यास ‘थ्री-बॉडी प्रॉब्लम’ की कहानी चीन की सांस्कृति क्रांति के दौरान पृथ्वी पर एलियन सभ्यता के आक्रमण के बारे में है, जिसमें एक गुप्त सैन्य परियोजना के माध्यम से मानव जाति का विलुप्त हो रही एलियन सभ्यता के साथ संपर्क स्थापित कराने की कोशिश की जाती है।
सिशिन का यह उपन्यास 2006 से 2010 के बीच तीन हिस्सों में प्रकाशित किया गया और इसका अंग्रेजी संस्करण 2014 में प्रकाशित हुआ।
उपन्यास ने 2006 एवं 2010 में चाइनीज साइंस फिक्शन गैलेक्सी अवॉर्ड जीता था और इसे सर्वश्रेष्ठ चीनी साइ-फाई उपन्यास के रूप में भी नामित किया गया था।
ह्यूगो अवॉर्डस की की शुरुआत 1953 में हुई थी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ विज्ञान परिकल्पना या फंतासी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाता है। यह अवॉर्ड विज्ञान परिकल्पना एवं फंतासी के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath