‘थुपाक्की’ जैसी फिल्म का इंतजार है : विद्युत

चेन्नई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता विद्युत जामवाल ने कहा कि वह ‘थुपक्की’ जैंसी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ए.आर. मुरुगदोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्युत का किरदार काफी दमदार था।

‘बिल्ला 2’ और ‘अनजान’ जैसी तमिल फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाले विद्युत ने आईएएनएस को बताया, “कई लोग मुझे कहते हैं कि मैंने ‘थुपक्की’ के बाद कोई और फिल्म क्यों नहीं करता। सच कहूं तो मुझे इस फिल्म में निभाए किरदार के बराबर कोई फिल्म नहीं मिली।”

‘थुपक्की’ फिल्म में विद्युत द्वारा निभाए गए स्लीपर सेल के नेता का किरदार सभी को पसंद आया। बॉलीवुड में भी वह कुछ परियोजनाओं के साथ व्यस्त हैं। जल्द ही वह उनकी साल 2013 मेंआई फिल्म ‘कमांडो’ के सीक्वल के लिए काम शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493