अफगानिस्तान : 14 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में मंगलवार को कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, मंगलवार को कुनार प्रांत के वाता पुर जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में यहां छह अतंकवादी मारे गए।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल हबीब सईदखिल ने बताया, “मृतकों में स्थानीय तालिबानी नेता मुल्ला नजर मोहम्मद शामिल था।”

इसी तरह की एक अन्य घटना बघलान प्रांत के बघलान-ए-मर्कजी जिले में घटी, जहां पुलिस की जांच चौकियों पर हमला करने वाले आठ तालिबान आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

बघलान के पुलिस प्रमुख जनरल अब्दुल जब्बार पुरदिली ने कहा, “हमलावरों ने पड़ोसी कुदुंज प्रांत के मुख्य मार्ग को जाम करने की कोशिश की। सैन्य बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आठ आतंकवादी मारे गए, और सात अन्य घायल हुए तथा कई वहां से भागने में सफल हो गए।”

तालिबान आतंकवादी समूह की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

अप्रैल मध्य से ही यहां तालिबानी आतंकवाद का बोलबाला है, जब आतंकवादी संगठन ने अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ अपना वार्षिक हमला शुरू किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493