शंघाई कंपोजिट सूचकांक सोमवार को 8.49 प्रतिशत की तेज गिरावट के बाद मंगलवार को 7.63 प्रतिशत लुढ़ककर 2,964.97 पर बंद हुआ। सोमवार को सूचकांक में फरवरी 2007 के बाद अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज हुई थी।
शेनझेन कंपोनेंट सूचकांक 7.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,197.94 पर बंद हुआ। चाइनेक्सट सूचकांक 7.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,9990.71 पर बंद हुआ। जापान का निक्केई 225 सूचकांक मंगलवार को 3.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,806.7 पर बंद हुआ।
अमेरिकी शेयर बाजार का सूचकांक डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सोमवार को 3.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,871.28 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 सूचकांक में 3.94 प्रतिशत की गिरावट रही तो नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 3.82 प्रतिशत तक लुढ़क गया।
यूरोपीय शेयर बाजारों में भी सोमवार को तेज गिरावट दर्ज हुई। स्टॉक्स यूरोप 600 सूचकांक में 6 प्रतिशत से अधिक की और जर्मनी के डीएएक्स में 4 प्रतिशत की गिरावट रही।
dharmpath.com dharmpath