मोदी ने नेपाल हिंसा पर चिंता जताई

काठमांडू, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नेपाल में नए संविधान के मसौदे को लेकर हुई हिसा की घटना में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया।

प्रधानमंत्री ने अपने समकक्ष सुशील कोईराला को फोन कर अपनी चिंता जाहिर की।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी नेपाल के कैलाली जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और पृथक थरुहट प्रांत की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 17 पुलिसकर्मियों सहित 20 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

भारत सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी ने देश में संयम एवं शांति बहाली और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है।

उन्होंने नेपाल की सरकार, राजनीति दलों और देशवासियों से हिंसा छोड़ने और सामाजिक सौहाद्र्र बनाए रखने का आग्रह किया है।

मोदी ने पड़ोसी देश के नेताओं से आग्रह किया कि सभी मुद्दों को जनता के साथ बातचीत और संभव परामर्श प्रक्रिया के जरिए हल करें।

बयान में कहा गया है कि उन्हें ‘ऐसे समाधानों पर पहुंचना चाहिए, जो शांतिपूर्ण, स्थिर, समृद्ध, विविधतापूर्ण समाज वाले नेपाल के सभी नागरिकों की इच्छा और आकांक्षाओं के अनुकूल हों।’

मोदी ने कहा कि भारत बतौर पड़ोसी नेपाल की सुरक्षा के लिए जो बन पड़ेगा, करेगा।

मोदी ने अपने समकक्ष से कहा कि भारत सिर्फ एक समृद्ध, शांतिपूर्ण, सुरक्षित, स्थिर और लोकतांत्रिक नेपाल का उत्थान देखना चाहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493