चेल्सी के विंगर कुआडराडो युवेंतस से जुड़े

लंदन, 25 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग चैम्पियन फुटबाल टीम चेल्सी के विंगर जुआन कुआडराडो ने इटली के शीर्ष क्लब युवेंतस के साथ करार कर लिया। चेल्सी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

कुआडराडो श्रृण आधारित करार पर युवेंतस से एक सत्र के लिए जुड़े हैं।

चेल्सी ने इसी वर्ष फरवरी में कुआडराडो से करार किया था, हालांकि उन्हें सिर्फ चार मैचों की शुरुआत करने और 11 मैचों में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतारा।

कोलंबिया के 27 वर्षीय कुआडराडो पहले ही इटली की सेरी-ए प्रतियोगिता में फियोरेंटिना, लेक्के और यूडिनीज के लिए खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493