प्रतिबंध के बावजूद पिक ने किया रेफरी का बचाव

बार्सिलोना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के डिफेंडर गेरार्ड पिक को स्पेनिश सुपर कप के मैच के दौरान लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया और उन पर चार मैचों का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

इसके बावजूद पिक ने सुपर कप में रेफरियों की गुणवत्ता का बचाव किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिक को सहायक रेफरी वेलास्को कार्बोलो से अभद्रता के आरोप में मैदान से बाहर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि वेलास्को इससे पहले भी पिक को रेड कार्ड दिखा चुके हैं और तब पिक ने उन पर पूर्वग्रहग्रस्त होने का आरोप लगाया था।

हालांकि इस बार पिक ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान जोर देकर कहा, “बार्सिलोना इस सीजन में लीग जीत पाती है या नहीं जीत पाती है, यह रेफरियों पर निर्भर नहीं करेगा। सभी रेफरी अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं।”

पिक ने साथ ही अपने ऊपर लगे प्रतिबंध में कमी किए जाने की भी उम्मीद जताई।

पिक ने कहा, “मैं प्रतिबंध लेकर सकारात्मक हूं और उम्मीद करता हूं कि इसे कम कर दिया जाएगा। क्योंकि टीम के लिए योगदान न दे पाना सबसे कठिन होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493