बिहार में हल्की बारिश, उमस से राहत

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई, जिसने उमस से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वहीं, गया में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री, भागलपुर में 27.2 डिग्री और पूर्णिया में 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना और गया में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटों के दौरान गया में 19.80 मिलीमीटर और पटना में 0.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493