मेकअप के मामले में नौसिखिया हैं नाओमी

लॉस एंजेलिस, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स का कहना है कि जब वह काम पर नहीं होतीं, तो मेकअप से दूर रहती हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें मेकअप करना आता नहीं है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, नाओमी ने पत्रिका ‘हेलो’ को बताया, “मैं सामान्य दिनचर्या में बहुत कम मेकअप लगाती हूं और वह इसलिए क्योंकि मुझे मेकअप करना नहीं आता।”

नाओमी (46) ने हालांकि यह भी स्वीकार किया कि काम के सिलसिले में कभी कभी उन्हें दिन में 10-10 घंटोंे तक भारी मेकअप लगाए रखना पड़ता है और ऐसा लगातार तीन महीनों तक चलता रहा है, जब वह फिल्म की शूटिंग कर रही होती हैं।

पंसदीदा सौंदर्य प्रसाधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मेरे लिए क्लींजर बहुत मायने रखता है, खासकर तब जब फिल्म शूटिंग के वक्त मुझे सारा वक्त भारी मेकअप में रहना पड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493