‘मंगल हो’ में संजय मिश्रा होंगे मक्खीचूस बंगाली

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ‘आंखों देखी’ और ‘मसान’ फिल्म से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता संजय मिश्रा आगे निर्देशक प्रितिश चक्रबर्ती की हास्य फिल्म ‘मंगल हो’ में एक कंजूस बंगाली कारोबारी की भूमिका में नजर आएंगे।

प्रीतिश से जब एक संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि उन्होंने इस भूमिका के लिए संजय को ही क्यों चुना? तो उन्होंने बताया, “मैंने संजय मिश्रा को इसलिए साइन किया क्योंकि वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और एक बेहतरीन अभिनेता किसी भी समुदाय के किसी भी किरदार में बड़ी आसानी से फिट बैठ सकता है।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने अब तक बांग्ला किरदार में हाथ नहीं आजमाया है, इसलिए यह चीज फिल्म में एक ताजगी लाने वाली है। हमारे लिए यह भूमिका एक चुनौती, लेकिन उनके लिए यह अपनी भूमिकाओं के साथ एक और प्रयोग है।”

प्रितिश ने संजय के किरदार के बारे में कहा, “उनका किरदार एक मक्खीचूस बंगाली व्यक्ति का है, जो कारोबार करता है। वह अपना कारोबार बड़े ही लालच के साथ करता है और यही चीज दर्शकों को हंसाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493