कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

श्रीनगर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सेना ने बुधवार को पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “सेना ने कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर की टूट मार गली में आतंकवादियों के एक समूह को देखा, जो संभवत: नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने आतंकवादियों को ललकारा, जिस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493