‘कट्टी बट्टी’ के गाने में इमरान, कंगना के बीच 24 घंटे चुंबन

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान खान और कंगना रनौत आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के गाने ‘लिप टू लिप किसियां’ की शूटिग के दौरान दोनों ने 24 घंटे एक-दूसरे को चुंबन किया।

गाने में उन्होंने तीन दिन में आठ घंटे तक चुबन किया। निर्माताओं का कहना है कि भारत में स्टॉप मोशन तकनीक का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल गाने ‘लिप टू लिप किसियां’ में किया गया है।

फिल्म के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “यह तकनीक भारत में नई है। यह बहुत रोमांचक है। गाना इसके रंग में अच्छे से ढला है। इमरान और कंगना दोनों ने पेशवर ढंग से इस दृश्य को किया।”

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘कट्टी बट्टी’ नई उम्र के रिश्ते पर आधारित है। जो रोमांटिक कॉमेडी से शुरू होगी।

फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493