28 मार्च 2013

rashiमेष (Aries): गणेशजी आपको शीघ्रता और गुस्सेवाला व्यवहार कम करने की सलाह देते हैं। जितनी मेहनत की उतना फल नहीं मिलने के कारण आप निराश रहेंगे। काम की व्यस्तता के कारण परिवार की ओर कम ध्यान दे पाएंगे। गलत आचार-विचार और कार्य से दूर रहें। बदहज़मी और अल्सर जैसी पेट की तकलीफ हो सकती है इसलिए गरिष्ठ भोजन से दूर रहें। घूमने जाने की योजना न बनाएं और गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। सरकारी कामों में सफल होंगे। सप्ताह के मध्य में आपकी आध्यात्मिक वृत्ति में बढ़ोतरी होगी और आप कोई पुण्य का काम भी करेंगे। काम में अति व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के अंत में परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कहीं घूमने जाने की संभावना है। समाज सेवा करेंगे और आपकी सराहना होगी।

वृषभ (Taurus): सप्ताह के प्रथम भाग में आप भावनात्मक बंधन महसूस करेंगे। दृढ़ता और आत्मविश्वास से कार्य में सफलता मिलेगी। पिता के साथ अच्छे सबंध रहेंगे। गणेशजी को रोज दुर्वा चढ़ाने से विद्यार्थी पढ़ाई में आनेवाले अवरोध दूर कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में सफलता मिलेगी। संतानों के पीछे खर्च या पूंजी निवेश करेंगे। सप्ताह के मध्य में विचारों और वाणी में प्रभावशीलता से आप प्रवचन, मीटिंग या चर्चा में सफलता पाएंगे। सफलता पाने के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह के अंत में आपके कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। ननिहाल की व्यक्ति से मिलने का योग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

मिथुन (Gemini): सप्ताह की शुरुआत नए प्रॉजेक्ट्स के साथ कर सकते हैं। कार्यस्थल पर फायदा होगा। नौकरी करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। कार्य के लिए यात्रा हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में गलत जगह निवेश ना करें। बिना सोचे समझे दोस्तों के साथ पैसों का व्यवहार न करें। सप्ताह के मध्य में पत्नी और बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या चर्चाओं से दूर रहें। सप्ताह के अंत में आपका मानभंग ना हो इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों से खर्च या नुकसान होने की संभावना है। इंतजार करने की नीति अपनाएं, फायदा ही होगा। विद्यार्थियों को स्टडीरूम में सात घंटी वाली विन्डचायम लगाने से फायदा होगा।

कर्क ( Cancer): सप्ताह की शुरुआत में कार्य की अधिकता और आर्थिक निवेश योजनाओं के बारे में सोचते हुए आप दुविधा में आ जाएंगे। घर वालों के साथ समय अच्छा रहेगा। आशा से कम सफलता मिलेगी। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी की समीपता आपको खुश कर देगी। भावना आवेग में रहेंगे। सप्ताह के मध्य में दोस्तों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। किसी मनोरम जगह पर जा सकते हैं। जो कार्य हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में आप शिथिल रहेंगे। परिवार में क्लेश का माहौल रहेगा। मामले को शांत करने के लिए आप कम बोलें।

सिंह (Leo): सप्ताह की शुरुआत में आप व्याकुलता महसूस करेंगे। तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। महिलाओं के साथ संभलकर रहें। तेज़ बोलचाल या वाद-विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधान रहें। आंखों में दर्द हो सकता है। घरेलू वस्तुओं के पीछे ज़्यादा खर्च होगा। सप्ताह के मध्य में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बुजुर्ग वर्ग की ओर से लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ मनमुटाव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। सप्ताह का अंत मिश्रफलदायी रहेगा। परिवार में आनंदमंगल रहेगा। आय से व्यय अधिक होगा। स्त्री मित्रों की मदद मिलेगी। दूर रहते मित्रों, स्नेहियों के संपर्क से लाभ होगा। भविष्य के लिए निवेश करने की संभावना है।

कन्या (Virgo): सप्ताह की शुरुआत में कोई भी निर्णय लेने में धीरज रखें। शारीरिक मानसिक सुखशांति रहेगी। व्यवसाय क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। धनहानि से बचें। सप्ताह के मध्य में आप मीठी बोली से नए संबंध बनाएंगे, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी रहेंगे। शरीर और मन प्रसन्न रहेगा। घरेलू जीवन सुखशांतिमय रहेगा। मित्रवर्ग और सगे-सबंधियों से उपहार मिलने से आनंद प्राप्त होगा। विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों या व्यापारियों की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रणय संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में आपका मनपसंद काम हो पाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्च न करें। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा।

तुला (Libra): सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी करनेवालों पर अधिकारियों की कृपा रहेगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। घर में साज-सजावट के पीछे खर्च होगा। नौकरी में आप पगार बढ़ने की आशा के साथ मेहनत से काम करेंगे। म्युचुअल फंड, बैंक डिपॉजिट या सरकारी योजनाओं में निवेश करेंगे, ऐसी प्रबल संभावना है। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल है, सतर्क रहें। घूमने फिरने के पीछे ज़्यादा खर्च करने से माह के अंत में पैसों की तंगी रहेगी। सप्ताह के अंत में आपकी वाणी किसी का मन ना दुखाए इसका ध्यान रखें। आपके विचार की दृढ़ता को कोई हिला नहीं सकता। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की सलाह है।

वृश्चिक (Scorpio): इस सप्ताह के आरंभ में तनाव और थकावट रहेगी। बच्चों की वजह से आप चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चस्थ अधिकारीयों के व्यवहार से आप निराश होंगे। प्रतिस्पर्द्धी और विरोधी हावी होंगे। ध्यान से काम करें। जरूरी निर्णय फिलहाल न लें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप लाभ प्रदान करेगा। सप्ताह के मध्य में स्थिति सुधरेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में यश मिलेगा। उच्च अधिकारियों और बुजुर्ग वर्ग की अनुकंपा रहेगी। सप्ताह के अंतिम भाग में व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ है। सामाजिक कार्यक्रम और पर्यटन आदि के लिए प्रवास हो सकता है। अविवाहितों के विवाह का योग है। मनोरंजन मे पैसे खर्च होंगे।

धनु (Sagittarius): सप्ताह के आरंभ में आप जहां से चले थे वहां वापस पंहुच जाएंगे। सरकार विरोधी प्रवृत्ति तथा नए संबंध मुसीबत पैदा करेंगे। झगड़े विवाद से दूर रहें। सप्ताह के मध्य में जोखिम भरा कदम आपको परेशान कर सकता है। कोई भी कार्य करने में मन नही लगेगा। शारीरिक व मानसिक बेचैनी रहेगी। नौकरी व्यवसाय में कोई परेशानी या बाधा आ सकती है। प्रतिस्पर्द्धियों के साथ संभलकर चलें। आप षड़यंत्र के शिकार हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में गंभीरता से आर्थिक योजना बना सकते हैं। आपकी गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आ जाएगी और कार्य पूरे होने लग जाएंगे। आप परोपकार करने को उद्वेलित होंगे। आनंद प्रमोद के साथ आपका समय बीतेगा। गृहस्थ जीवन आरामदायक रहेगा।

मकर (Capricorn): सप्ताह के प्रारंभिक समय में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी बहुत अच्छा रहेगा। आप स्वादिष्ट भोजन, अच्छे पोषाक और वाहन सुख का लाभ ले सकेंगे। आपके यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आपको नकारात्मक विचार टालने की सलाह है। गुस्से को काबू में रखने से फायदा होगा। भागीदारों के साथ संबंधों में मनमुटाव होगा। सरकार विरोधी प्रवृत्ति मे हिस्सा ना लें। घुटनों में दर्द होगा। सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिकूल और अनुकूल दोनों समय का मिला-जुला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में आप नए आइडिया लगाएंगे। कार्य और लेखन साहित्य से जुड़े मामलों में आपकी सृजनशक्ति का विकास होगा। लेकिन आपकी मानसिक परिस्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। अपव्यय से बचें।

कुंभ (Aquarius): सप्ताह के प्रारंभ में आपके सोचे हुए काम पूरे होने पर मानसिक तनाव हट जाएगा। समाज में आपके मान-सम्मान और यशकीर्ति में इजाफा होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध गर्मजोशी से भरपूर होगा। आपके सामने विरोधियों को असफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में प्रणय, रोमांस, पर्यटन और मनोरंजन आपके दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाएंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती होगी। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता पाएंगे। होली के दिन भगवान विष्णु की आराधना से आपको विशेष लाभ होगा। सप्ताह के अंत सीढी चढ़ते-उतरते या रास्ते पर चलते समय सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों से मन में थोड़ी निराशा पैदा होगी।

मीन (Pisces): सप्ताह के प्रारंभ में आप साहित्य क्षेत्र में गहरी रुचि दिखाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम समय है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यवसाय क्षेत्र के काम को आसान बना देगा। ननिहाल की ओर से लाभ होगा। सप्ताह का मध्य समय व्यापारियों के लिए श्रेष्ठ है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन घनिष्ठ रहेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। होली के दिन सुबह भगवान शिव और विष्णु को पीली खड़ी हल्दी चढ़ाएं। सप्ताह के अंत में प्रतिकूलताएं आ सकती हैं। भगवान गणपति के मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का हर मंगलवार ५१ या १०८ बार जाप करना अति लाभदायी सिद्ध होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493