जिम्बाब्वे टेस्ट श्रृंखला में कटौती चाहता है बीसीबी

ढाका, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अगले साल जनवरी में जिम्बाब्वे के साथ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से एक मैच कम करने का फैसला किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि टी-20 और एकदिवसीय पर ध्यान देने के उद्देश्य से यह फैसला किया है।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार बीसीबी के क्रिकेट अभियान के प्रमुख नैमूर रहमान दुर्जय ने कहा कि अगले साल होने वाली टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए टीम को पर्याप्त समय मुहैया कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया।

बीते साल की तरह इस साल भी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम टेस्ट, टी-20 और एकदिवसीय मैचों की पूर्ण श्रृंखला खेलने बांग्लादेश आएगी।

नैमूर ने बुधवार को कहा, “हम अभी भी जिम्बाब्वे के साथ चर्चा कर रहे हैं। हमने दो टेस्ट मैच खेलने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि वे आपस में चर्चा कर हमें अपने निर्णय से अवगत कराएंगे।”

इस फैसले के पीछे कोच चंडिका हथुरुसिघा के प्रभाव की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। अफवाहों के अनुसार हाथुरूसिंघा अपनी ऊर्जा जिम्बाब्वे के साथ टेस्ट श्रृंखला में नष्ट नहीं करना चाहते।

नैमूर ने हालांकि कहा, “मुझे नहीं पता कि टेस्ट श्रृंखला में कटौती का प्रस्ताव किसके दिमाग की उपज है। मैं हमेशा से अधिक से अधिक टेस्ट खेलने को तरजीह देता रहा हूं, लेकिन अन्य समझौतों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।”

बांग्लादेश अगले साल पहली बार टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिए भारत दौरा कर सकता है। इसके बाद वे दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेंगे

उसके बाद दिसंबर, 2016 में बांग्लादेश टीम दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493