कोलकाता : महिला संग बदसलूकी के लिए उबेर का चालक गिरफ्तार

कोलकाता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबेर के एक चालक को एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार यह जानकारी दी।

घटना सर्वे पार्क इलाके में मंगलवार रात घटी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “महिला यात्री की शिकायत के बाद हमने चालक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद कुर्बान के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ एक महिला के साथ दुष्कर्म करने सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं।”

शिकायत के मुताबिक, चालक के इधर-उधर ले जाने पर जब 47 वर्षीय महिला ने आपत्ति जताई तो चालक ने अभद्र भाषा में बात की।

इससे पहले जुलाई में महिला यात्री के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के लिए उबेर के एक अन्य चालक को गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493