प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश रेल परियोजना की समीक्षा की

हैदराबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव आई.वाई.आर. कृष्णा राव के साथ आंध्र की लंबित रेल परियोजना की समीक्षा की।

हैदराबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव आई.वाई.आर. कृष्णा राव के साथ आंध्र की लंबित रेल परियोजना की समीक्षा की।

यह समीक्षा प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी संवाद योजना ‘प्रगति’ (पीआरएजीएटीआई-प्रो एक्टिव गवर्नेस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन) के तहत की गई। ‘प्रगति’ का मकसद महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और परियोजनाओं की निगरानी और समीक्षा करना है।

राज्य सरकार ने एक बयान में बताया कि मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री को नादीकुडी और श्रीकलाहस्ती के बीच प्रस्तावित रेल लाइन के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार पूरी तत्परता से इस परियोजना को समय पर पूरा करने और अधिग्रहीत भूमि को सौंपने के लिए रेलवे के संपर्क में बनी हुई है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ए.के.मित्तल ने भी प्रधानमंत्री को इस परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना का आर्थिक आकलन किया जा रहा है। टेंडर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश है कि इस परियोजना को दो साल में पूरा कर लिया जाए।

इस साल के रेल बजट में नादीकुडी- श्रीकलाहस्ती लाइन के लिए 110 करोड़ रुपया दिया गया है। यह लाइन 308 किलोमीटर लंबी है। इस पर 2,452 करोड़ का खर्च आएगा।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश सरकार की कोशिशों को सराहा। उन्होंने सुझाव दिया कि इस रेल परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493