‘टेक्सास चैनसाव मस्साक्रे’ के तर्ज पर बनेगी अर्चना शास्त्री की फिल्म

चेन्नई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म जगत की अभिनेत्री अर्चना शास्त्री उर्फ वेदा जल्द ही आगामी तेलुगू हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘होटल रेड रम’ में नजर आएंगी।

अर्चना ‘मीठड़ी’ और ‘वेगम’ जैसी फिल्मों से चर्चा में आईं।

अर्चना की आगामी फिल्म मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्सास चेनसॉ मसाक्रे’ के तर्ज पर बनाई जाएगी।

अर्चना ने आईएएनएस से कहा, “यह फिल्म काफी दिलचस्प होगी। ‘टेक्सास चेनसॉ मसाक्रे’ से कहीं ज्यादा डरावनी होगी। मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं, क्योंकि मैं डरावनी फिल्मों में पहली बार काम करने जा रही हूं।”

फैसल सैफ इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और फिल्म डायमेंशन पिक्चर्स के अधीन निर्मित होगी।

फिल्म में तमिल उद्योग के कई लोकप्रिय चेहरे होंगे। फिलहाल फिल्म निर्देशक कलाकारों का चयन करने में व्यस्त हैं।

इस बीच अर्चना ने एक तेलुगू फिल्म के हिंदी संस्करण में भी काम करने के लिए हामी भर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493