बिहार में बादलों का डेरा, बारिश के आसार

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में गुरूवार को हल्की बारिश होने से यहां मौसम सुहावना बन गया है। राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.8 डिग्री और पूर्णिया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.8 डिग्री तथा भागलपुर का 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 56.9 मिलीमीटर, गया में 51.7 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 2.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493