गुजरात : 3 शहरों में सेना की तैनाती

अहमदाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के तीन शहरों, सूरत, राजकोट और मेहसाना में गुरुवार को सेना की तैनाती कर दी गई है।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के पटेल समुदाय द्वारा ओबीसी दर्जे और शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने के बाद व्याप्त तनाव के मद्देनजर सेना की तैनाती की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले बुधवार को पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पीएएएस) के संयोजक हार्दिक पटेल को हिरासत में लिए जाने और रिहा किए जाने के बाद भड़की हिंसा के बाद हालात काबू में करने के लिए अहमदाबाद में सेना की तैनाती की गई थी।

गुजरात में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर पाटीदार महारैली के एक दिन बाद बुधवार को गुजरात में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493