श्रीनगर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में एक मुठभेड़ के बाद एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गुरुवार को जिंदा पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि आतंकवादी की पहचान सज्जाद उर्फ अबु ओबेदुल्लाह (22) के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के मुजफ्फरगढ़ का निवासी है।
dharmpath.com dharmpath