चीन में 3डी प्रिंटिग की बढ़ रही लोकप्रियता

3डी प्रिंटिंग तकनीक के साथ चीन में अब जल्द से जल्द भवन का निर्माण हो सकता है। आमतौर पर दो मंजिली इमारत के निर्माण में छह महीने से ज्यादा का समय लगता है लेकिन इस तकनीक के साथ पूर्वी चीन के शानडोंग प्रांत में सिर्फ तीन घंटे में भवन का निर्माण किया जा सकता है।

चीन की भवन निर्माण कंपनी के मुताबिक, 3डी प्रिंट से युक्त भवन 9.0 तीव्रता के भूकंप के झटके भी सह सकता है। 3डी तकनीक से तैयार मानव दिल से मानव जिंदगी बचाई जा सकती है। पूर्वी चीन के नानजिंग बाल अस्पताल के एक चिकित्सक सन जियानफू का कहना है कि इस तकनीक के जरिए एक तीन महीने के नवजात को बचाया जा सकता है।

3डी से फैशन जगत भी अछूता नहीं है। पूर्वी चीन के शहर नानजिंग के 42 कॉलेज छात्रों ने 3डी तकनीक से तैयार लगभग 150 परिधानों को डिजाइन किया है। चीन में दोस्त को उसके जन्मदिन पर उपहार स्वरूप देने के लिए 3डी तकनीक से तैयार चॉकलेट बॉक्स भी खासा अच्छा विकल्प है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493