हर गांव में होगी विशेष महिला पुलिस अधिकारी : मेनका

भोपाल, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और इसी क्रम में केंद्र सरकार की योजना युवतियों और महिलाओं को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण देकर हर गांव में एक विशेष महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति करने की है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर गुरुवार को आईं मेनका ने यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य हुआ है। देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे कार्य किए जाएंगे।

मेनका ने कहा कि युवतियों और महिलाओं को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण देकर हर गांव में नियुक्त करने की योजना केंद्र सरकार बना रही है। ये महिला अधिकारी महिलाओं के उत्पीड़न और कुपोषण के विरुद्ध काम करेंगी। उन्होंने कुपोषण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई स्नेह सरोकार योजना की भी सराहना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखकर महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए शौर्य दल बेहतर काम कर रहे हैं। इन दलों ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध वातावरण तैयार किया है। इस मौके पर महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह भी उपस्थित थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493