नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक रूप से घटा छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। दिन में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।”
दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 75 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 28.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath