बिहार में मौसम साफ

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप में तल्खी महसूस की गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं। वहीं, भागलपुर में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री और गया में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और गया में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना में 23.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493