लूसी लियु ने सरोगेट बेटे का परिचय कराया

लॉस एंजेलिस, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री लूसी लियु ने अपने सरोगेट बेटे रॉकवेल लॉयड लियु के जन्म की घोषणा की है।

‘एसशोबीज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, लियु ने अपने नवजात बच्चे को गोद में लेकर तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “मेरी जिंदगी में नया छोटा शख्स मेरा बेटा रॉकवेल लॉयड लियु।”

लियु के प्रवक्ता ने इसके बाद बयान जारी कर कहा, “मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि भाग्यशाली लियु, रॉकवेल लॉयड लियु की मां बन गई हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493