रियो डी जनेरियो, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पैरालम्पिक खेल-2015 शुरू होने में एक वर्ष शेष रह गए हैं और पैरालम्पिक की उल्टी गिनती रियो डी जनेरियो की प्रसिद्ध रोद्रिगो दे फ्रेईटास झील में सात सितंबर को रंगारंग समारोह और जश्न के साथ शुरू की जाएगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जश्न समारोह में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं करतबों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस समारोह में पैरालम्पिक खेल जगत की कई जानी मानी हस्तियां भी हिस्सा लेंगी।
पैरालम्पिक खेलों-2016 की आधिकारिक वेबसाइट ‘रियो2016 डॉट कॉम’ पर आयोजन के कार्यकारी संचार निदेशक मारियो आंद्रादा के हवाले से कहा गया है कि उत्सव का लक्ष्य ‘पैरालम्पिक एथलीटों की क्षमताओं और कुशलता’ को पहचान प्रदान करना है।
समारोह में व्हीलचेयर बास्केटबाल, वॉलीबाल जैसे पैरालिम्पिक खेलों को दर्शाया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए एक शैक्षिक कार्यशालाएं भी होंगी।
साथ ही जश्न समारोह में फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी आयोजित होगी और विकलांग लोगों के जीवन में बड़ा सुधार लाने वाली प्रौद्योगिकीय नवाचारों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath