विजय दिवस परेड में नए बमवर्षक विमान की पहली झलकी

पैरेड की झलकी के दौरान अग्रणी पायलट बाओ लिआनजिंग ने कहा कि इस विमान को विशेष रूप से लंबी दूरी के हमलों के लिए तैयार किया गया है। यह विमान पिछले बमवर्षक विमान के मॉडल पर आधारित है, लेकिन उसमें 90 प्रतिशत सुधार किया गया है।

बाओ के मुताबिक, “टिलर और रडर के अलावा विमान के प्रत्येक उपकरण को अपग्रेड किया गया है।” पुराने विमान के चालक दल की तुलना में नए विमान में चालक दल के आधे सदस्यो की ही जरूरत है। इसका अर्थ यह है कि पायलट को विमान के नियंत्रण, संचार, हवा के बहाव के आकलन और हथियार नियंत्रण सभी के बीच में सामंजस्य बैठाना पड़ेगा।

बाओ ने कहा कि तीन सितंबर को तिएन-आनमेन-चौक के ऊपर से कई बमवर्षक विमान उड़ान भरेंगे। आमतौर पर युद्ध योजनाओं और दुश्मन की सुरक्षा योजनाओं में सेंध लगाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है।

द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की 70वीं बरसी के मौके पर होने जा रही सैन्य परेड में 11 फुट फॉर्मेशन, 27 सशस्त्र फॉर्मेशन, दस विमान फॉर्मेशन और पूर्व सैनिकों के दो जत्थे शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493