उप्र : राखी बेचने वाली की हत्या का खुलासा

एसपी (पश्चिम) अजय कुमार मिश्र ने बताया कि आशा रानी की हत्या के मामले में छानबीन के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कुछ तथ्य मिले थे। फुटेज और स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय शाहगंज निवासी बढ़ई अनीस घटनास्थल पर मौजूद था।

पुलिस ने जब फुटेज लोगों को दिखाया तो उन्होंने बताया कि फुटेज में दिख रहा युवक अनीस है। इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया। चौक पुलिस ने गुरुवार की रात अनीस को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दुष्कर्म के प्रयास के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या की थी। इस दौरान महिला की नाक व मुंह से निकला खून भी आरोपी के कपड़े पर लग गया। घटना के बाद आरोपी अनीस ने अपने एक दोस्त इमरान के घर झूठे बोलकर अपने कपड़े रखवा दिए थे।

आरोपी के इस खुलासे के बाद चौक पुलिस ने इमरान के घर से खून लगे कपड़े बरामद किए।

बाजारखाला के ठठेरी गली निवासी 65 वर्षीय आशा रानी की हत्या 24 अगस्त की रात उस वक्त कर दी गई, जब वह यशोदा गर्ल्स इंटर कालेज के पास अपनी राखी की दुकान पर सो रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493