चेन्नई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। परमवीर सिंहह बाजवा और रायन पांडोले शुक्रवार को वाईएमसीए-टीटीटी आईटीएफ जूनियर टेनिस टूर्नामेंट के बालक अंडर-18 वर्ग के फाइनल में पहुंच गए।
बाजवा ने सेमीफाइनल मुकाबले में पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए अभिनव संजीव को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पांडोले ने पांचवें वरीय इशाक इकबाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका अंडर-18 वर्ग में शीर्ष वरीय जील देसाई ने ललिता देवारकोंडा को तीन सेटों तक खिंचे संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में 6-2, 4-6, 7-5 से हराने में कामयाब रहीं।
शिवानी अमिनेनी ने हालांकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में उलटफेर करते हुए दूसरी वरीय सात्विका सामा को सीधे सेटों में 6-4, 4-1 से हरा दिया।
dharmpath.com dharmpath