आस्ट्रिया : ट्रक से 71 शरणार्थियों के शव बरामद

वियना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। हंगरी के साथ लगी ऑस्ट्रिया की सीमा पर खड़े एक लावारिस ट्रक से एक बच्ची के शव सहित 71 सड़े हुए शव बरामद हुए हैं। यह जानकारी ऑस्ट्रिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

हंगरी की पुलिस ने कहा है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

समाचार पत्र द गार्जियन की रपट के अनुसार, ऑस्ट्रिया की पुलिस ने कहा है कि 71 शवों में 59 पुरुषों, आठ महिलाओं और एक बच्ची सहित चार बच्चों के शव शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “वर्तमान में हमने हंगरी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उम्मीद है कि इससे हमें आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।”

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, मृतकों की संख्या 20 से 50 थी, जिसमें शुक्रवार को वृद्धि हुई।

परनडोर्फ के निकट सड़क पर लावारिस खड़ा यह ट्रक बुधवार से वहां था।

ऑस्ट्रिया की पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि ट्रक पर जो लोग सवार थे, उनकी मौत देश में प्रवेश करने से पहले ही दम घुटने से हो गई।

ट्रक पर स्लोवाकिया की एक पॉल्ट्री कंपनी, हिजा का लोगो लगा था। कंपनी ने कहा है कि यह ट्रक अब कंपनी का नहीं है, लेकिन इसे खरीद चुके लोगों ने वाहन से कंपनी का लोगो नहीं हटाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493