कांग्रेस की गोद में बैठे हैं नीतीश व लालू : वेंकैया नायडू

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री एम़ वेंकैया नायडू ने यहां शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया और जिसे देश की जनता ने नकार दिया आज उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर नीतीश बिहार में विकास का दंभ भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं, जिसने देश में आपातकाल लगाया।

पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “बिहार को एक ऐसी सरकार चाहिए जो केन्द्र से मिलकर बिहार के विकास की गति को तेज कर सके।”

पटना को स्मार्ट सिटी में नहीं शामिल करने के विषय में उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है। पटना का विकास अन्य योजनाओं के तहत किया जाएगा। उन्होंने पटना को स्मार्ट सिटी के लिए नहीं चुने जाने के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया।

नायडू ने सभी विपक्षी दलों को सदन में सरकार का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि विपक्षी दलों का विरोध विकास कार्यो को लेकर या संसद में केवल हंगामा करने के लिए नहीं होनी चाहिए।

अगले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का दावा करते हुए कहा कि केन्द्र की मदद करने वाली सरकार अगर बिहार में बन गई तो बिहार की मौजूदा स्थिति में सुधार तय है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493