रक्षा बंधन आदर्श मूल्यों का प्रतीक पर्व : शिवराज

भोपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चौहान ने कहा कि रक्षा-बंधन भारतीय संस्कृति के आदर्श मूल्यों का प्रतीक पर्व है। बहनों के मान-सम्मान की सुरक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना से जुड़ा यह पर्व समाज की भावनात्मक एकता को मजबूत करता है।

चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बहन-बेटियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पित है और इस दिशा में पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्घता के साथ काम कर रही है।

जनसंपर्क एवं ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रक्षा-बंधन पर बधाई देते हुए कहा है कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह पर्व बहनों के मान-सम्मान की सुरक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना का पर्व है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493