उप्र : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

लखनऊ, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है, “रक्षाबंधन भाई और बहन के मध्य भावनाओं का उत्सव है और वसुधैव कुटुंबकम का प्रतीक है, जो धर्म, संप्रदाय से अलग हटकर है। यह त्योहार परिवार में आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और महिलाओं के लिए आदर एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।”

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्योहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग और सामाजिक सद्भावना का प्रतीक भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493