नागार्जुन के बेटे की फिल्म का टीजर सलमान जारी करेंगे

चेन्नई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे अखिल की पहली फिल्म ‘अखिल’ का टीजर शनिवार को जारी कर रहे हैं। सलमान के साथ दो अन्य लोकप्रिय अभिनेता भी होंगे।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “जब सलमान पिछले सप्ताह चिरंजीवी के 60वें जन्मदिन पर पहुंचे थे, तब नागार्जुन ने टीजर जारी करने का अनुरोध किया था और वह दोस्ती की खातिर तुरंत सहमत हो गए। टीजर शाम छह बजे जारी किया जाएगा।”

निर्माता ने अन्य दो लोकप्रिय हस्तियों के नामों का अभी खुलासा नहीं किया है।

वी.वी. विनायक द्वारा निर्देशित यह फिल्म अखिल की पहली फिल्म है।

नितिन रेड्डी द्वारा निर्मित फिल्म ‘अखिल’ का संगीत अनूप रुबेंस और एस. एस. थमन ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493