फिल्मी सितारों का रक्षाबंधन

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में शनिवार को भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षा बंधन की धूम है। शबाना आजमी से लेकर प्रियंका चोपड़ा और मनोज वाजपेयी ने अपने जीवन में भाई-बहन की उपस्थिति की खुशी का इजहार किया है।

उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी है।

शबाना आजमी : “मैं बहुत दुखी हूं, अपने भाई बाबा आजमी को राखी नहीं बांध पाई हूं। वह औरंगाबाद में शूटिंग कर रहे हैं। मैं राखी को लेकर बहुत भावुक हूं। उन्हें याद कर रही हूं”

प्रियंका चोपड़ा : “सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, जो महसूस कर रही हैं कि मैं क्या महसूस कर रही हूं।”

श्रद्धा कपूर : “मैं दो अनमोल भाइयों को हर साल राखी बांधने की खुशी है। भाइयों रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।”

मनोज वाजपेयी : “राखी का पवित्र धागा आपके परिवार के बंधन को मजबूत कर सकता है।”

सोनाक्षी सिन्हा : “आज सारे लड़के कहां हैं। ओह याद नहीं रहा राखी का दिन है। लड़कों और लड़कियों को हैप्पी रक्षा बंधन।”

जेनेलिया देशमुख : “मेरे पास दुनिया में सर्वोत्तम भाई है, इससे सबकुछ आसान हो जाता है। हैप्पी रक्षाबंधन मेरे छोटे नीगू पीगू”

सोनू सूद : “रक्षा बंधन की शुभकामनाएं। मेरी बहनें मोनिका और मालविका मेरी दुनिया हैं।”

दिव्या दत्ता : “मां का दिया सबसे अनमोल तोहफा है। भाई, पापा और दोस्त हैं। दुनिया के सबसे प्यारे भाई को रक्षा बंधन की बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493