माचर ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, “सभी सुरक्षाबल अपने वर्तमान ठिकानों पर अलर्ट रहेंगे और आत्मरक्षा व हमले की परिस्थिति में ही प्रतिक्रिया करेंगे।”
दक्षिणी सूडान के राष्ट्रपति सालवा कीर मायार्डिट ने भी गुरुवार को विद्रोहियों के साथ स्थायी संघर्ष विराम की घोषणा की थी, जो शनिवार आधी रात से प्रभावी होगा। उन्होंने सेना को माचर के प्रति वफादार सशस्त्र बलों के खिलाफ पूरे देश में सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश जारी किया था।
दक्षिणी सूडान के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कीर ने गुरुवार शाम को रक्षा मंत्री कुओल मान्यांग जुक तथा सरकारी सुरक्षाबलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ पाउल मालोंग से संघर्ष विराम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि माचर ने बीते सप्ताह इथियोपिया के अदीस अबाबा में सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव पगान अमूम के साथ इंटर-गवर्नमेंटल ऑथोरिटी ऑफ डेवलपमेंट (आईजीएडी) द्वारा प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर किया। जबकि राष्ट्रपति कीर ने बुधवार को जुबा में समझौते पर हस्ताक्षर किया। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि यह समझौता टूट भी सकता है।
dharmpath.com dharmpath