बैंकॉक बम धमाका : संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

बैंकॉक, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकॉक के पूर्वी क्षेत्र से शनिवार को एक तुर्की व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति को बैंकॉक स्थित भगवान ब्रह्मा के मंदिर के भीतर हुए बम धमाके का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। इस बम धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई।

‘द नेशन ऑनलाइन’ की रपट के अनुसार इस व्यक्ति को पूर्वी बैंकॉक के नोंगचोक जिले में स्थित पून-आनंद अपार्टमेंट के एक कमरे से गिरफ्तार किया गया है। इस कमरे से बड़ी मात्रा में बम बनाने की सामग्री भी मिली है।

इस अपार्टमेंट को करीब दो घंटों तक 100 पुलिसकर्मियों और सैनिकों ने घेर रखा था, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई।

पुलिस सूत्र के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति पून-आनंद अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर दो कमरों (कमरा नंबर 412,414) को किराए पर ले रखा था।

बैंकॉक स्थित इरावन मंदिर के अंदर 17 अगस्त को हुए बम धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई तथा 100 लोग घायल हो गए। मरने वाले लोगों में ज्यादातर विदेशी पर्यटक थे।

उल्लेखनीय है कि इरावन मंदिल के अंदर से मिली सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज में पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति मंदिर परिसर के भीतर एक बेंच पर एक बैग रखकर बाहर निकलते हुए दिख रहा है।

इस फुटेज के आधार पर हमलावर के चेहरे का एक रेखाचित्र तैयार किया गया है और पुलिस का कहना है कि यह रेखाचित्र गिरफ्तार किए गए तुर्की व्यक्ति के चेहरे से मिलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493