आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

हैदराबाद, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भाई-बहनों के आपसी प्रेम को दर्शाता रक्षाबंधन का पावन उत्सव शनिवार को तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में बड़े ही उल्लास और जोश के साथ मनाया गया।

हैदराबाद, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भाई-बहनों के आपसी प्रेम को दर्शाता रक्षाबंधन का पावन उत्सव शनिवार को तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में बड़े ही उल्लास और जोश के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में स्कूल की छात्राओं तथा ब्रह्म कुमारियों ने दोनों राज्यों के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन को राखी बांधी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ राखी का उत्सव मनाया। मंत्री परितला सुनीता, पी. सुजाता और के. मृणालिनी ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

इस अवसर पर तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष ने दोनों राज्यों की सभी महिलाओं को आश्वस्त किया कि वह उनकी सुरक्षा के लिए काम करेंगे।

भाजपा की हैदराबाद ईकाई के कार्यालय में पार्टी की महिला नेताओं ने केंद्रीय मंत्री बंडारु दत्तात्रेय को राखी बांधी।

तेलंगाना राष्ट्रीय समिति की महिला शाखा की नेताओं ने सिचाई मंत्री हरीश राव को राखी बांधी।

उस्मानिया यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा आयोजित समारोह में भी कई विदेशी छात्रों ने रक्षाबंधन के उत्सव को मनाया।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की महिला नेताओं ने दिन भर के राज्यव्यापी बंद के दौरान पुलिस कर्मियों के हाथों में राखी बांधी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493