छत्तीसगढ़ : जेल में बंद भाइयों की कलाई पर सजीं राखियां

रायपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी। इस मौके पर कई बार माहौल भावपूर्ण हो गया। रायपुर में जेल प्रशासन ने राखी बांधने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। प्रदेश के अन्य जगहों की जेलों में भी पुख्ता इंतजाम किए गए। जगदलपुर और दंतेवाड़ा जेल में भी बंद कैदियों को राखियां बांधी गईं।

कोरबा जेल और कटघोरा उपजेल में बहनों ने जेल में बंद भाइयों को रक्षा की डोर बांधी। इसके लिए 20 मिनट का समय दिया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। बहनों को प्रवेश के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। वहीं सुरक्षा को देखते हुए मिठाई आदि लाने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

बिलासपुर में रक्षा बंधन त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चौकस व्यवस्था की है। प्रमुख सड़कों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है।

वहीं, त्योहार के कारण संभाग की सबसे बड़ी थोक मंडी व्यापार विहार में शनिवार और रविवार को अवकाश रखा गया। शहर में संचालित प्रमुख हाट-बाजार में भी कामकाज बंद रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493