उप्र : झूलते तारांे में फंसा ट्रक, 2 झुलसे

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह झुलसे दोनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों को हालत अधिक गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं बिजली घर फोन सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद चालक-परिचालक ट्रक के सकुशल बाहर निकल पाए।

पुलिस के मुताबिक, गंजडुंडवारा की ओर जा रहा ट्रक विद्युत पोल से झूलते तारों में फंस गया। इस पर चालक और परिचालक अपनी सीटों पर सिमट कर बैठ गए। इसी बीच बाइक सवार नगला रधी निवासी देवेंद्र ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। वहीं दुकान से घर पैदल जा रहे कसबा के मोहल्ला काजी निवासी नन्हें मियां ट्रक के पास जा पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में राहगीरों ने कोतवाली पुलिस व बिजली घर फोन किया। इस पर बिजली सप्लाई काटी गई।

वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493