डिजिटल भारत बनाने की और उठते कदम

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया बनाने का कार्यक्रम धीरे -धीरे रंग लाने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली पहला ऐसा राज्य बन गया है जहाँ एक साथ पंद्रह विभागों में ई -ऑफिस पर कार्य शुरू किया जायेगा। इसकी तारीख एक दिसम्बर तय की गयी है।
Digital_india_2

आई टी विभाग को इसका नोडल ऑफिस बनाया गया है  ज़रूरी सामान खरीदने की अनुमति भी सरकार द्वारा दे दी गयी है। इस बाबत  दिल्ली सरकार ने ई-कार्यालय परियोजना को अपनी मंजूरी भी  दे दी है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट में इसका फैसला लिया गया।ट्रायल के तौर पर दिल्ली सरकार  के सूचना एवं  प्रौद्योगिकी विभाग, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड और एन एच आर एम के राज्य ऑफिस में ई ऑफिस पर काम किया जा रहा  है। हालांकि केंद्र सरकार के कुछ विभागों के साथ कई राज्य सरकारों के कुछ विभागों ने पहले ही ई ऑफिस पर काम शुरू कर दिया है। रेलवे  डिजिटल इंडिया के अभियान को अपनाते हुए यात्रियों के लिए हिन्दी में ई-टिकट बनाने, कागज रहित टिकट की सुविधा तथा रात में गंतव्य आने पर यात्रियों को एस एम एस से सूचना देने जैसी सुविधाओं का शुभारंभ पहले ही कर चुका है। केरल, महाराष्ट्र, असम, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक सहित देश के कुछ अन्य राज्यों में भी कुछ विभागों में ई ऑफिस पर कार्य चल रहा है।

ई-ऑफिस शुरू होने से फाइलों का बोझ हटेगा, ई ऑफिस से काम करने की गति बढ़ेगी ।   इससे  कागज़ की भी बचत  होगी एवं फाइल चोरी होने अथवा आग और अन्य कारकों से फ़ाइल नष्ट होने का खतरा भी नही होगा।  फाइलों को ढूँढना आसान होगा, ऑफिस सहायक की भूमिका खत्म होगी जिससे भ्रष्टाचार  पर लगाम लगेगी।  किसी भी फ़ाइल को किसी भी स्तर के  अधिकारी आसानी से देख सकेंगे  अथवा निर्देश देकर तुरंत  वापस भेज सकते है।  फाइलें लंबित नही होगी काम काज में आसानी होगी तथा पारदर्शिता

 

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493