दिल्ली में बादलों भरी सुबह

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बादल छाए रहे। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है।

यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री नीचे था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत एक डिग्री नीचे था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493